Manoj Dey Biography in Hindi 2025 | मनोज दे का जीवन परिचय 2025
Manoj Dey एक सोशल मीडिया इंफ्लुंसर हैं। मनोज दे ने अपने नाम पर ही यूट्यूब चैनल का नाम मनोज दे रखा हैं। इस यूट्यूब चैनल पर मनोज यूट्यूब से जुड़े टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताता हैं। मनोज दे के यूट्यूब चैनल पर फिलहाल 68.2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
Manoj Dey का जन्म 12 जुलाई 1997 को झारखंड के धनबाद जिले में हुआ था उनके पिता साइकिल की दुकान चलाते थे और मनोज दे की माता हाउसवाइफ थी मनोज दे ने 12वीं तक की पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल से ही अपने पढ़ाई पूरी की और उसके बाद आगे की शिक्षा उन्होंने पास के ही आईटीआई कॉलेज से की थी मनोज दे का बचपन बहुत ही दुख भरा था क्योंकि उनके घर में हमेशा पैसों की प्रॉब्लम रहती थी इसलिए मनोज दे बचपन से ही पैसे कमाने के बारे में सोचते रहते थे।
Manoj dey 12वीं करने के बाद आईटीआई की उसके बाद रेलवे की नौकरी की खोज में जुट गए थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और Manoj Dey एक बहुत बड़े Social media Influencer पर बन गए आज उनके यूट्यूब चैनल Manoj Dey पर 68.2M से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं और उनके Manoj Dey Vlog चैनल पर 13.7M से भी अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं आज Manoj Dey के पास घर गाड़ी पैसा सब कुछ है और Manoj Dey यूट्यूब से महीने का लाखों का कमाते है लेकिन यह सफलता उन्हें 1 दिन में नहीं मिली उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष इस सफलता को पाने के लिए दिए।
मनोज दे के परिवार के बारे में Manoj Dey family
मनोज दे के पापा एक साइकिल रिपेयरिंग का काम करते थे । जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके घर की हालत कैसी होगी उनके पापा किसी तरह से घर के लोगों का भरण पोषण कर लेते थे । मनोज के परिवार में उनकी मम्मी,पापा और बहन है । उनकी बहन की शादी तो कब की हो चुकी है। उनके पापा है जो पहले साइकिल रिपेयरिंग का काम करते थे और उसी से दो वक्त की रोटी जुटा लेते थे।
मनोज दे की घर की स्थिति पहले इतनी अच्छी नहीं थी । फिर भी मनोज दे के पिताजी घर किसी तरह से संभाल लेते थे उनकी माता जो हाउसवाइफ थी। मनोज दे जिस बस्ती में रहते थे उस बस्ती में अधिकांश लोग बंगाली , बावरी , गोराई आदि कई जाति के लोग रहते थे । यह आज भी धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में ही गिनती में आता है। यहां पर इतनी सुविधा उपलब्ध नहीं है फिर भी यहां पर रहने वाले लोग किसी तरह से अपनी जरूरतों को पूरा करते थे
मनोज दे की शिक्षा Manoj Dey Education
प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की और उन्होंने कक्षा 12 तक की पढ़ाई अपने गांव के विद्यालय से पूरा किया और उसके बाद मनोज दे आगे की पढ़ाई के लिए आईटीआई कॉलेज से डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया और इसमें अपना कैरियर भी बना लिया।
मनोज दे का यूट्यूब पर सफर ( Manoj Dey YouTube Journey )
शुरुआती समय पर मनोज दे एक पुराने फोन से वीडियो बनाते थे और यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया करते थे उन्होंने यूट्यूब पर कई चैनल बनाएं और उनमें से एक चैनल Technical Manoj चैनल का वीडियो वायरल हो गया और Youtube Monitization ऑन हो गया लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था कुछ ही दिन बाद Technical Manoj Channel का Adsense बंद हो गया जिससे मनोज दे के साथ बहुत बड़ी हादसा हुई क्योंकि वह काफी समय से इस चैनल पर काम कर रहे थे और अपने परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट देने के लिए मेहनत कर रहे थे।
अगर आप लोगो को इस तरह के आर्टिकल पड़ने का शौक है तो हमारे वेबसाइट को सब्सक्राइब जरूर करे।