Wed. Feb 5th, 2025
sikandar

Sikander: क्या सलमान की यह फिल्म साउथ की ब्लॉकबस्टर का रीमेक हो सकती है?

Sikandar a South Film Remake?
शनिवार, 28 दिसंबर 2024 को ‘सलमान खान‘ की फिल्म ‘सिकंदर‘ का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ, और इसके साउथ फिल्म से जुड़ी होने की बातें शुरू हो गईं।

जिसे देखकर दर्शकों में खासा उत्साह है। क्योंकि सलमान पिछले कुछ समय से अपनी पुरानी हिट फिल्मों का ही रीमेक बना रहे थे। इस बार उन्होंने अपनी फिल्मों से हटकर एक बिल्कुल अलग कहानी पर फोकस किया है।

सलमान की इस आने वाली फिल्म से लोगों को और भी ज्यादा उम्मीदें हैं, क्योंकि इसका निर्देशन ‘एआर मुरुगादॉस’ कर रहे हैं, जिन्होंने 2008 में आई आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ का भी निर्देशन किया था। जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बनी थी। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, सलमान खान की नई फिल्म आए और कोई विवाद ना हो, ऐसा होना मुश्किल ही है।

जिसे देखकर खबर आई कि सिकंदर साउथ फिल्म का रीमेक है। आइए जानते हैं इस खबर की सच्चाई हमारे इस आर्टिकल में।

क्या फिल्म सिकंदर साउथ फिल्म का रीमेक है?

आज 31 दिसंबर की सुबह से सोशल मीडिया पर सलमान की फिल्म सिकंदर को लेकर अचानक से बहस शुरू हो गई। जहां एक तरफ सलमान के आलोचक हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके प्रशंसक भी मौजूद हैं।

हर किसी की अपनी राय है, और आलोचकों का मानना है कि यह फिल्म साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार ‘थलापति विजय’ की 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सरकार’ का रीमेक है। वहीं, सलमान के प्रशंसक इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं।

एआर मुरुगादॉस की प्रतिक्रिया:

सिकंदर के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस से जब यह पूछा गया कि क्या सिकंदर और सरकार एक ही फिल्म के रीमेक हैं, तो उन्होंने बेझिजक होकर स्पष्ट रूप से कहा कि सिकंदर और मास्टर फिल्मों में किसी भी प्रकार की समानता नहीं है।

क्योंकि थलापति विजय स्टारर फिल्म ‘सरकार’ एक राजनीतिक कहानी पर आधारित है, जबकि दूसरी तरफ ‘सिकंदर’ एक मसाला एक्शन से भरपूर फिल्म होगी।

सिकंदर की कास्ट और रिलीज डेट

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ में उनके साथ कई और प्रमुख कलाकार भी नजर आएंगे, जिनमें रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर शामिल हैं। ‘सिकंदर’ को 2025 में ईद के मौके पर, यानी मार्च महीने में रिलीज़ किया जाएगा।

आशा है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो कृपया कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। आपकी प्रतिक्रियाओं का हमें इंतजार रहेगा।

– महेन्द्र कश्यप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *